फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: यूएई और ओमान में स्पिनरों की होगी अहम भूमिका, दिग्गज मुरलीधरन ने दिया खास सुझाव

Fri, 15 Oct 2021 04:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने मुरलीधरन के हवाले से बताया कि संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में टूर्नामेंट का आयोजन होने की वजह से यहां कोई भी जीत का प्रबल दावेदार नहीं है और किसी भी टीम की जीत हो सकती है। उन्होंने टूर्नामेंट में स्पिनरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और उन्हें सुझाव भी दिए। 
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई दिग्गज और महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर अपनी राय साझा की है। रविवार से शुरू हो रहे टी-20 के महासंग्राम से पहले उन्होंने कहा कि इस वर्ल्ड कप में कोई भी टीम बड़ी दावेदार नहीं है। आईसीसी ने मुरलीधरन के हवाले से बताया कि संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में टूर्नामेंट का आयोजन होने की वजह से यहां कोई भी जीत का प्रबल दावेदार नहीं है और किसी भी टीम की जीत हो सकती है। उन्होंने टूर्नामेंट में स्पिनरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और उन्हें सुझाव भी दिए। 

विज्ञापन


मुरलीधरन ने कहा, 'मैं टी-20 क्रिकेट में स्पिनरों के बढ़ते महत्व को देखकर काफी उत्साहित हूं। यह फटाफट खेल है जो बल्लेबाजों के लिए मददगार कहा जाता है। लेकिन गेंदबाजों ने पिछले 18 साल में इसमें अपनी छाप छोड़ी है। तेज गेंदबाज धीमी गेंदें और कटर्स डाल रहे हैं। यह तरीके आपको अपनाने होंगे।'

श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अपने टी-20 के अनुभवों को साझा करते हुए कहा, 'इस छोटे फॉर्मेट वाले खेल में आपको रक्षात्मक रवैया अपनाना होगा। टेस्ट और वनडे क्रिकेट की तुलना में यहां आपको रक्षात्मक होना होगा।'
विज्ञापन


मुरलीधरन ने कहा, 'टी-20 में बचाव ही आक्रामकता है, आपको यहां रनों पर अंकुश लगाना होगा और 6 रन प्रति ओवर के हिसाब से गेंदबाजी करनी होगी, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको एक-दो विकेट भी मिलेंगे।'

उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में स्पिनरों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा, 'मैं आईपीएल की वजह से यूएई में हूं और विकेट्स को देख रहा हूं। यह बिल्कुल साफ है कि स्पिनर इस वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें