फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लपका एक ऐसा कैच, जिसने दी जॉन्टी रोड्स को टक्कर

Wed, 04 Jan 2017 08:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
जॉन्टी रोड्स - फोटो : Cricket World
विज्ञापन
क्रिकेट की दुनिया में जॉन्टी रोड्स का अलग ही मुकाम है। रोड्स जो मैदान में कर सकते थे, उसे दोहराना हर किसी के बस की बात नहीं। रोड्स फील्डिंग के बेताज बादशाह माने जाते रहे हैं। रोड्स के कारनामे एक मिसाल हैं। मैदान में हर शानदार फील्डर की तुलना रोड्स ही की जाती है।
विज्ञापन


हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग में कुछ ऐसा ही शानदार पल देखने को मिला। महिला बिग बैश लीग में फ़ील्डिंग का बेहतरीन नमूना पेश किया। लीग में सबसे ज़्यादा चर्चा ब्रिसबेन हीट्स की ऑल राउंडर हेडी बिरकेट की हो रही है। बिरकेट ने मैच में एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर उनकी तुलना जॉन्टी रोड्स से की जाने लगीं।
विज्ञापन

हरफनमौला खिलाड़ी की शानदार फील्डिंग का वीडियो

हेडी बिरकेट - फोटो : Instagram
सोमवार को सिडनी थंडर्स वूमेन और ब्रिसबेन हीट्स वूमेन के बीच मैच खेला गया। मैच में हीट्स की ऑलराउंडर बिरकेट ने आगे की ओर दौड़ लगाते हुए एक ऐसा कैच पकड़ा कि सभी हैरानी में पड़ गए। 20 साल की इस खिलाड़ी की जमकर लोगों ने तारीफ़ की जिसे लीग के आयोजको ने अपने ट्विटर पेज़ पर पोस्ट किया।
  Seriously impressive catch from Haidee Birkett to dismiss Stalenberg.

WATCH: https://t.co/7debV61cKa#ThunderNation #WBBL02 pic.twitter.com/ZeZowqWwPJ — Sydney Thunder WBBL (@ThunderWBBL) 2 January 2017


ऐसा नहीं कि बिरकेट ने मैच में सिर्फ़ एक ही कैच लपका हो, उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी पर भी एक ज़बरदस्त कैच लपका। मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर खिलाड़ी बिरकेट अपनी शानदार फ़ील्डिंग के लिए जानी जाती हैं और पहले भी इस तरीके के शानदार कैच लपक चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें