दक्षिण अफ्रीकी टीम भले ही
टीम इंडिया को सेंचुरियन टेस्ट हराने में कामयाब रही हो, लेकिन
आईसीसी ने
फाफ डू प्लेसी नेतृत्व वाली टीम को स्लो ओवर रेट के लिए की वजह से फाइन लगा दिया है। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने यह जुर्माना महज दो ओवर देर से फेंकने पर लगाया है।
ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को आईसीसी के नियमों के अनुसार 2.5.1 लेवल का दोषी करार देते हुए, सभी खिलाड़ियों की फीस पर 20 प्रतिशत जबकि कप्तान डू प्लेसी पर 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। बता दें कि इस नियम के तहत खिलाड़ियों पर 10 और कप्तान पर 20 प्रतिशत जुर्माना लगता है। डू प्लेसी ने अपना जुर्म कबूल स्वीकार लिया है, इसलिए इस मामले की सुनवाई की जरुरत नहीं पड़ी।
इस बीच कप्तान डू प्लेसी के लिए इस साल एक और खतरा बढ़ गया है। अगर इस साल किसी भी टेस्ट में दोबारा अफ्रीकी टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो डू प्लेसी पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
आपको बता दें कि टीम इंडिया को केपटाउन के बाद न सिर्फ सेंचुरियन में भी शर्मानक हार का मुंह देखना पड़ा बल्कि 25 साल से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में जो पहली टेस्ट सीरीज जीतने का जो सपना देखा था वो भी इस मैच के साथ चकना चूर हो गया। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।
सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 335 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 307 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर 28 रन की बढ़त हासिल करने वाली प्रोटियाज टीम अपनी दूसरी पारी में 258 रन पर ऑलआउट हुई और इस तरह टीम इंडिया को 287 रन का लक्ष्य मिला। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 50.2 ओवर में 151 रन पर ढेर हो गई और मैच 135 रन से गंवा बैठी।