अंडर 19 वर्ल्ड कप के ग्रुप 'ए'
वेस्टइंडीज और
द.अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में बुधवार को एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल द.अफ्रीका के बल्लेबाज जीवेशन पिल्ले को अंपायरों ने फील्डिंग में बाधा डालने का दोषी करार देकर आउट दे दिया।
पिल्ले ने कैरीबियाई गेंदबाज होयट की एक गेंद पर शॉट मारा जो उनके पैड से लगकर विकेट की ओर जा रही थी, लेकिन इस बीच पिल्ले ने बॉल को पहले बैट से रोका और हाथ से उठाकर विकेटकीपर को थमा दी।
इसके बाद कैरीबियाई कप्तान इमेनुएल स्टीवर्ट ने अंपायर से फील्डिंग में बाधा पहुंचाने की अपील की, जिसके बाद बल्लेबाज जीवेशन पिल्ले को आउट दे दिया गया। अंपायरों के इस फैसले के बाद सभी खिलाड़ी हैरान जरुरत हुए, लेकिन आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर बल्लेबाज किसी मैच में गेंदबाज और फील्डर के अनुमति के बिना लौटाता है तो उसे आउट करार दिया जा सकता है।