फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा या चालाकी: दोहरे शतक से चूके फखर जमां, फिर भी रचा इतिहास, दूसरी पारी में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Mon, 05 Apr 2021 10:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फखर जमां रन आउट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

जोहांसबर्ग में रविवार रात दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को मात दी। इस तरह तीन मैच की वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 341 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम नौ विकेट पर 324 रन ही बना पाई। फखर जमां अपने दूसरे दोहरे शतक से चूके। हार-जीत से ज्यादा आखिरी ओवर में फखर का रन आउट होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल, पारी की शुरुआत करने उतरे फखर जमां आखिरी ओवर तक खेलते रहे, उन्होंने 155 गेंद में 193 रन की पारी खेली। अंतिम छह बॉल पर टीम को जीत के लिए 31 रन बनाने थे तो पहली बार पर उन्होंने दो रन लाना चाहा। टीम के आठ विकेट भी गिर चुके थे। लुंगी एनगिडी की पहली बॉल खेलते ही वह दौड़ पड़े।

लॉन्ग ऑफ के फिल्डर ने बाउंड्री से सीधा थ्रो मारा, विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने ऐसे हावभाव बनाए कि फखर को लगा यह थ्रो नॉन स्ट्राइक एंड पर जा रहा है इसलिए क्रीज के पास पहुंचते-पहुंचते वह धीमे पड़ गए, लेकिन डीकॉक की यही चपलता उन पर भारी पड़ गई, थ्रो उनकी ही ओर आया और वह रन आउट हो गए। अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस क्विंटन को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि जो भी हुआ उसमें नियम तो टूटते नहीं दिखे।
विज्ञापन

 

भले ही जीत हासिल करना पाकिस्तान के लिए मुश्किल होता, लेकिन आठ रन के साथ ही फखर अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा कर सकते थे। हालांकि उन्होंने अपनी इस पारी में इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। पहले यह रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन के नाम था, जिन्होंने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 185 रन की पारी खेली थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 रन से हार के बावजूद फखर जमां को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। उन्होंने 155 गेंद की पारी के दौरान दूसरे विकेट के लिए कप्तान बाबर आजम (31) के साथ 63 और आठवें विकेट के लिए शाहीन शाह अफरीदी (05) के साथ 68 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवर में ऐडन मार्कराम के सीधे थ्रो पर रन आउट होने से पहले उन्होंने 18 चौके और 10 छक्के जड़े।
 

दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिच नोर्जे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट लिये। इससे पहले विकेटकीपर क्विटंन डीकॉक (80) ने मार्कराम (39) के साथ पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करने के बाद कप्तान तेम्बा बावुमा (92) के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरूआत दिलायी।

अनुभवी डिकॉक के आउट होने के बाद बावुमा को शानदार लय में चल रहे रासी वेन डर डुसेन का अच्छा साथ मिला। डुसेन ने 37 गेंद की आक्रामक पारी में 60 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 10.3 ओवर में 101 रन जोड़ दिए। डेविड मिलर ने आखिरी ओवरों में 27 गेंद में नाबाद 50 रन की ताबड़तोड पारी खेल दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 340 रन के पार पहुंचाया।

हारिस राउफ ने पाकिस्तान के लिए तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत से तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गई। पाकिस्तान ने पहले एकदिवसीय को तीन विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा मैच सात अप्रैल को खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें