फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता की खाली सड़कों को देख हैरान हुए गांगुली, कहा- सोचा नहीं था अपने शहर को ऐसा देखूंगा

Wed, 25 Mar 2020 07:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी सड़कें वीरान हैं। लोग घरों में ही समय बिता रहे हैं। इसी पर बीसीसीआई के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कुछ फोटो शेयर कीं।

विज्ञापन


गांगुली ने मंगलवार को फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने कभी ऐसे हालात नहीं देखे। कभी सोचा नहीं था कि मेरा शहर इस तरह का नजर आएगा। सुरक्षित रहिए, बहुत जल्द बेहतर बदलाव आएगा। आप सभी को प्यार।
 

बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैले कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को तबाह कर दिया है। इसकी वजह से अब तक चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तो वहीं मंगलवार को मरने वालों का आंकड़ा भी 18000 के पार चला गया। बात करें भारत की तो यहां अब तक दस से अधिक मौतें हुई हैं और 500 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


भारत में इसके बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश में 21 दिनों के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन के निर्देश दे दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें