खबर है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। हालांकि, दादा बतौर खिलाड़ी नहीं, बतौर कमेंटेटर वापसी करेंगे। विश्व कप 2015 में सौरव गांगुली ने कमेंट्री बॉक्स में अपना जलवा दिखाया था। अब खबर है कि दादा एक बार फिर माइक्रोफोन थाम कर वापसी कर सकते हैं। गांगुली की वापसी की अटकलें जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए होगी।
क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर बेहद बड़ी है क्योंकि 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में गांगुली ने कमेंट्री करते नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किा। यूके के स्पोर्टस्टार मैगजीन के अनुसार, इस प्रतियोगिता के आधिकारिक प्रसारण कंपनी 'सनसेट एंड वाइन' ने गांगुली के साथ डील साइन कर ली है। हालांकि, इस मुद्दे पर गांगुली ने चुप्पी साधे रखी है, मगर वो जून में लंदन जा रहे हैं।
हालांकि, गांगुली के इस नए रोल पर कुछ चिंताए भी हैं। वो बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के मौजूदा अध्यक्ष हैं। ऐसे में हितो के टकराव का मामला सामने आ सकता है। गौरतलब है कि जून 2017 तक गांगुली का कार्यकाल लगभग समाप्त हो जाएगा।