फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अप्रैल से मेल-एक्सप्रेस के टिकट पर राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस में सफर

Wed, 22 Mar 2017 11:49 AM IST
amamrujala.com-presented By: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपने मेल या एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट बुक किया है और आपका नाम प्रतीक्षा सूची में रह जाता है तो आपको एक अप्रैल से राजधानी या शताब्दी ट्रेनों में सफर करने का मौका मिल सकता है। बशर्ते कि आपने टिकट बुक कराते समय ‘विकल्प’ चुना हो।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे एक अप्रैल से एक नई योजना शुरू कर रहा है। इसके तहत प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अगली वैकल्पिक ट्रेन में कंफर्म सीट मिल सकती है, बशर्ते कि उसने टिकटों की बुकिंग के समय विकल्प चुना हो। इस योजना के मुताबिक यात्रियों से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा, ना ही किराए में अंतर के लिए कोई रिफंड (रकम वापसी) दिया जाएगा। 

‘विकल्प’ नाम की इस योजना के तहत सभी मुख्य मार्गों पर राजधानी, शताब्दी, दुरंतो या सुविधा जैसी अन्य विशेष सेवा वाली ट्रेनों में खाली रह चुकी सीटों को भरा जाएगा। गौरतलब है रेलवे को विभिन्न कारणों से टिकटों को रद्द किए जाने के चलते यात्रियों को साल में करीब 7,500 करोड़ रुपये वापस (रिफंड) करना पड़ता है। रेलवे के एक अधिकारी ने इस योजना को यात्री हितैषी बताते हुए कहा, ‘हमारा लक्ष्य दोहरा उद्देश्य प्राप्त करना है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत लक्ष्य प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को कंफर्म सीट मुहैया करना और उपलब्ध सीटों को खपाना सुनिश्चित करना है।’ प्रीमियम ट्रेनों में ‘फलेक्सी फेयर’ प्रणाली शुरू किए जाने के बाद से सीटें खाली रह जाती हैं। फिलहाल एक नवंबर से इस नई योजना (विकल्प) को रेलवे छह मार्गों पर पायलट आधार पर चला रही है। अभी यह प्रणाली ऑनलाइन टिकट लेने पर उपलब्ध है, लेकिन इसे टिकट खिड़की पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें