दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में
टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की थी। इस मैच में पूनम राउत और स्मृति मंधाना ने भारत को सधी हुई शरुआत दी। भारत ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 302/3 रनों का लक्ष्य मेजबान टीम के आगे रखा। टीम इंडिया की तरफ से हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 55 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 51 रनों की पारी खेलकर बड़ा योगदान दिया।
खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। टीम इंडिया की तरफ से पूनम यादव ने 3 ओवर में 5 रन देकर 2 खिलाड़ियों को शिकार बनाया। फिलहाल द. अफ्रीका की बल्लेबाज लेजली ली 58 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।