फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कपः फाइनल के सुपर स्टार मनजोत कालरा खुद को मानते हैं शाहरुख खान

Wed, 07 Feb 2018 06:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manjot kalra
विज्ञापन
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक लगाकर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिल्ली के मनजोत कालरा का कहना है कि वह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की तरह लगते हैं। आईसीसी को दिए एक इंटरव्यू में कालरा ने कहा कि जब मैं सही से ड्रेस अप होता हूं तो लोग मुझे देकर शाहरुख खान कहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं कालरा

manjot kalra
मनजोत कालरा की शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड बे ओवल मैदान पर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर टीम इंडिया ने चौथी बार खिताब अपने नाम किया। कालरा दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ा है। इससे पहले दिल्ली के ही उन्मुक्त चांद ने भी 2012 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक मारा था।

कंगारुओं के खिलाफ जमकर बोड़ा कालरा का बल्ला

मनजोत कालरा
गौरतलब है कि मनोजत कालरा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में 86 रन की पारी खेल इस टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की थी। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 47 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

द्रविड 'दीवार' की तरह रहे हमारे साथ खड़े

manjot kalra
कालरा ने कहा कि हमारी टीम का हर एक खिलाड़ी इस विश्व कप का दावेदार था। जिस तरह से सभी खेले वह बड़ा संतोष देता है। जब भी हम दवाब में थे उस वक्त टीम के कोच राहुल द्रविड हमारे साथ खड़े थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें