फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में रत्नायके होंगे श्रीलंका के अंतरिम कोच, मिकी ऑर्थर की जगह लेंगे

Wed, 05 Jan 2022 12:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

श्रीलंका की ओर से 1982 से 1993 के बीच 23 टेस्ट और 70 वनडे खेलने वाले 58 साल के रत्नायके अभी हाई परफोर्मेंस केंद्र में तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
रूमेश रत्नायके
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व तेज गेंदबाज रूमेश रत्नायके को जिंबाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले श्रीलंका टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से 1982 से 1993 के बीच 23 टेस्ट और 70 वनडे खेलने वाले 58 साल के रत्नायके अभी हाई परफोर्मेंस केंद्र में तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं। वह मिकी ऑर्थर की जगह लेंगे जिनके जाने के बाद पिछले साल नवंबर से यह पद खाली था। 

हाई परफोर्मेंस केंद्र में बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे रूविन पेइरिस भी अंतरिम आधार पर जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज में सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए काम करेंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय टीम के सलाहकार कोच और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने नौ जनवरी को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होंगे जहां वह अंडर-19 टीम से जुड़ेंगे जो आईसीसी अंडर-19 पुरुष विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए पहले ही कैरेबिया पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें