फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bio-Bubble: पीटरसन ने कहा- खिलाड़ियों के लिए सख्त बायो बबल खत्म करने की जरूरत, इससे बढ़ रही परेशानी

Tue, 04 Jan 2022 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

वर्तमान एशेज सीरीज से पूर्व ऐसी रिपोर्ट आई थी कि इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी पांच मैचों की सीरीज का बहिष्कार कर सकते हैं क्योंकि वे एकांतवास के कड़े नियमों के कारण करीब चार महीने तक होटल के कमरों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं। 
विज्ञापन
केविन पीटरसन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ के लिए कड़े जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) को खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था ‘इस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ काम को बर्बाद कर रही है।’
विज्ञापन


पीटरसन का बयान भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री के विचार से भिन्न है, जिन्होंने कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व में कार्यभार प्रबंधन के लिए संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की वकालत की थी। 

पीटरसन ने ट्वीट किया, ‘जितनी जल्दी हो सके खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए सख्त बायो बबल खत्म करने की आवश्यकता है। अभी जो दुनिया का सबसे अच्छा काम है वह उसे बर्बाद कर रहा है।’
विज्ञापन


वर्तमान एशेज सीरीज से पूर्व ऐसी रिपोर्ट आई थी कि इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी पांच मैचों की सीरीज का बहिष्कार कर सकते हैं क्योंकि वे एकांतवास के कड़े नियमों के कारण करीब चार महीने तक होटल के कमरों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं। 

खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी), क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के बीच बातचीत के बाद यह मामला सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें