फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वन-डे में पांच खिलाड़ियों का डेब्यू, 41 साल बाद हुआ ऐसा

Fri, 23 Jul 2021 03:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

1980 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब वन-डे में एक साथ पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया हो।
विज्ञापन
पांच खिलाड़ियों का डेब्यू - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तीसरे व आखिरी वन-डे में भारतीय टीम में छह बदलाव हुए हैं। इनमें पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। 41 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब वन-डे में एक साथ पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया हो। इससे पहले 1980 के ऑस्ट्रेलिया के एमसीजी मैदान पर ऐसा हुआ था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उस समय दिलीप दोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, संदीप पाटिल और तिरुमलाई श्रीनिवासन ने डेब्यू किया था। बता दें कि भारत की ओर से डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में राहुल चाहर, चेतन साकरिया, संजू सैमसन, के गौतम और नितीश राणा शामिल हैं।    

विज्ञापन

 




बता दें कि टीम इंडिया तीन मैचों की वन-डेसीरीज में 2-0 से आगे है। आखिरी वन-डे में पिछले मैच के हीरो रहे दीपक चाहर, ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार की जगह नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। बता दें कि संजू सैमसन, नीतीश राणा, चेतन साकरिया, कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर पहली बार वन-डे क्रिकेट खेलेंगे। खबर लिखे जाने तक भारत ने तीन ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। पहला विकेट शिखर धवन (13) के रूप में गिरा। दुश्मांता चमीरा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन


तीसरे वन-डे में ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI: 
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन साकरिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें