फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: भारतीय टीम में आज भी एक तेज गेंदबाज का डेब्यू, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी धवन सेना

Thu, 29 Jul 2021 07:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। मेहमान टीम की तरफ से आज फिर एक तेज गेंदबाज डेब्यू कर रहा है। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज कोलंबो में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और आज का मैच जीतकर खिताब पर कब्जा करना चाहेंगी। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


भारतीय टीम की बल्लेबाजी अपने आठ मुख्य खिलाड़ियों के पृथकवास में होने की वजह से कमजोर नजर आ रही है। लेकिन उसके पास इसमें अधिक विकल्प भी नहीं है। हालांकि इस मैच में भी टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। मेहमान टीम की तरफ से आज फिर एक तेज गेंदबाज डेब्यू कर रहा है। आइए जानते हैं भारतीय टीम की अंतिम एकादश।

भारतीय टीम

भारतीय टीम की तरफ से आज संदीप वॉरियर को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें टीम इंडिया की कैप दी गई।

बल्लेबाज: शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा
विकेटकीपर: संजू सैमसन
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, संदीप वॉरियर, चेतन साकरिया
विज्ञापन

प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, संदीप वॉरियर, चेतन साकरिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें