फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: गुजरात-लखनऊ मुकाबले के बाद शुभमन गिल ने ऋषभ पंत को किया अनदेखा? दोनों टेस्ट में कप्तानी के दावेदार

Fri, 23 May 2025 11:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

लखनऊ प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, जबकि गुजरात क्वालिफाई कर चुकी है। ऐसे में गिल का पंत को अनदेखा करना फैंस को बर्दाश्त नही हो रहा है।
विज्ञापन
शुभमन गिल और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आखिरकार जीत का स्वाद चखा। गुरुवार को टीम ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को 33 रन से हरा दिया। हालांकि, इस मैच से ज्यादा मैच के बाद दोनों कप्तानों के बीच जो कुछ हुआ, वह चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, मैच के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने हाथ तो मिलाया, लेकिन वीडियो देखने से लगा कि गिल पंत को अनदेखा कर आगे निकल गए। तब पंत उनसे कुछ बोल रहे थे, लेकिन गिल उसके लिए रुके नहीं और आगे बढ़ गए। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद ये दोनों खिलाड़ी सबसे लंबे प्रारूप में भारत की कप्तानी के भी दावेदार हैं। ऐसे में दोनों के बीच जो कुछ हुआ, वह कप्तानी को लेकर तकरार था या कुछ और, फैंस सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने गिल के बर्ताव की आलोचना की है।
विज्ञापन

गिल ने पंत को किया अनदेखा?
लखनऊ प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, जबकि गुजरात क्वालिफाई कर चुकी है। ऐसे में गिल का पंत को अनदेखा करना फैंस को बर्दाश्त नही हो रहा है। गिल और पंत दोनों भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं। दोनों में से एक का कप्तान बनना और एक का उपकप्तान बनना तय माना जा रहा है। इसकी घोषणा भी 24 मई यानी शनिवार को हो जाएगी। साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम का एलान किया जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज है। माना जा रहा है कि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर टीम की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें 16 या 17 सदस्य होंगे।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
गुजरात और लखनऊ के बीच मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श के पहले आईपीएल शतक और निकोलस पूरन के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दो विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मार्श ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 64 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से 117 रन बनाए। साथ ही पूरन (नाबाद 56 रन, 27 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। इसके अलावा मार्श ने एडेन मार्करम (36) के साथ पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी।

गुजरात की ओर से विल ओ रुर्के (27 रन पर तीन विकेट), आयुष बदोनी (चार रन पर दो विकेट) और आवेश खान (51 रन पर दो विकेट) ने उम्दा गेंदबाजी की। 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम शाहरूख खान (57 रन, 29 गेंद, पांच चौके, तीन छक्के) और शेरफेन रदरफोर्ड ( 38 रन, 22 गेंद, एक चौका, तीन छक्के) के बीच चौथे विकेट के लिए 40 गेंद में 86 रन की साझेदारी के बावजूद नौ विकेट पर 202 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें