आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अब मुश्किल से ही कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता हो, लेकिन सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हो। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। यही वजह है कि हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो, फोटो या पोस्ट वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर कपल्स के बीच झगड़ों और मारपीट के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कभी अब एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को बीच सड़क पर चप्पलों से पीट दिया। यह पूरी घटना सड़क पर चल रहे लोगों ने रिकॉर्ड की और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने प्रेमी पर हमला करती है। वह लड़के को पहले जोर-जबर्दस्ती नीचे गिराती है और फिर उसके सीने पर चढ़कर उसे चप्पलों से मारती है। लड़का भी विरोध नहीं करता और शांत बैठा रहता है। मारपीट के दौरान उसकी शर्ट भी फट जाती है। लड़की का गुस्सा थमने का नाम नहीं लेता और वह लड़के को लगातार लात-घूंसे मारती है और गाली-गलौज करते हुए कहती है, “जान से मार दूंगी तुझे।”
लड़के ने लड़की के साथ की बेवफाई
बताया जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में थे और लड़की ने अपने प्रेमी को एक होटल में किसी दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। धोखा खाने के बाद महिला का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि उसने अपने प्रेमी की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं वह लड़के से उसकी जींस उतारकर देने की मांग भी करती है।
सड़क पर चल रहे लोगों ने किया रिकॉर्ड
इस हाई वोल्टेज ड्रामे को कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी लोग इस नजारे को देखकर रुक जाते हैं और कुछ इसे रिकॉर्ड करने लगते हैं। कुछ लोगों ने झगड़ा शांत कराने की भी कोशिश की, लेकिन लड़की बिल्कुल भी सुनने के मूड में नहीं थी। वह बार-बार लड़के को मारती रही और गालियां देती रही। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।