फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvPAK: पाक के खिलाफ गिल ने ठोका शतक, पिता बोले- देश का सिर किया ऊंचा

Tue, 30 Jan 2018 08:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शुभम गिल
विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल ने मंगलवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज सेमीफाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोका। गिल की सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 272 रन बनाए। गिल ने 94 गेंदों में 7 चौको की मदद से नाबाद 102 रन बनाए।

विज्ञापन


शुभमन के बेहतरीन शतक से उनका परिवार बेहद खुश है। शुभमन के पिता लखविंदर गिल ने एबीपी से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बेटे ने देश का सिर ऊंचा किया और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। लखविंदर ने कहा, 'मेरे बेटे ने आज शतक जड़कर देश का नाम ऊंचा किया। मुझे उस पर गर्व है।'

पिता ने यह भी कहा कि शुभमन परिवार से पहले ही बोलकर गया था कि वह शतक लगाकर जरूर आएगा। टीम टॉस जीतकर पहले करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा ने बेहतरीन शुरूआत दी। लेकिन पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी के बाद मोहम्मद मूसा की बेहतरीन फील्डिंग की वजह से पृथ्वी शॉ 41 रन के स्कोर पर रन-आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने अकेले ही ली पाक गेंदबाजों की खबर

शुभम गिल
इसके बाद बल्लेबाजी करने शुभमन गिल ने कमाल की पारी खेली और पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए शानदार शतक लगाया। वह अंत तक नाबाद रहे और टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बता दें कि गिल आईसीसी अंडर-19 2018 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

टीम इंडिया को एक समय जल्दी-जल्दी झटके लगे, लेकिन गिल डटे रहे और फिर उन्होंने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर 67 रन की साझेदारी की। दोनों ने टीम इंडिया को 200 रन के पार लगाया। रॉय (33) को मोहम्मद मूसा ने आउट किया। फिर गिल ने भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर अपना शतक पूरा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें