फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Iyer: दूर नहीं हो रही शॉर्ट बॉल की कमजोरी; अय्यर 28 बार कैच आउट, अधिकतर मौकों पर पुल खेलते हुए फंसे

Sun, 29 Oct 2023 05:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रेयस अय्यर लगातार शॉट बॉल के खिलाफ आउट हो रहे हैं। ऐसे में वह विश्व कप के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं। अपने पूरे करियर में श्रेयस छोटी गेंद के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं। उनके आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं।
 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में श्रेयस अय्यर खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस विश्व कप में उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 53 रन रहा है। यह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में आया था। इसके अलावा वह अधिकतर मैच में अच्छी शुरुआत करते हैं, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहते हैं। चोट से वापसी करने के बाद अय्यर शतक भी लगा चुके हैं और टीम में अपनी उपयोगिता साबित की है, लेकिन छोटी गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी बनी हुई है। वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी वह छोटी गेंद पर आउट हुए। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में और न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में भी वह छोटी गेंद पर ही आउट हुए थे।
विज्ञापन


श्रेयस के करियर के आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं कि अधिकतर मौकों पर वह छोटी गेंद के खिलाफ ही आउट हुए हैं। श्रेयस खराब शॉट चयन या छोटी गेंद के खिलाफ अपनी कमजोरी के चलते ही ज्यादातर विकेट गंवाते हैं। अगर उनके करियर से कैच आउट के विकेट हटा दिए जाएं तो वह 48 पारियों में सिर्फ 15 बार ही आउट हुए हैं। 

श्रेयस अपने वनडे करियर में 48 पारियों में 28 बार कैच आउट हुए हैं। इनमें से अधिकतर मौकों पर वह पुल शॉट खेलते हुए कैच आउट हुए हैं। श्रेयस अय्यर पुल शॉट खेलने हुए गेंद को नीचे नहीं रख पाते हैं और उनकी टाइमिंग भी रोहित शर्मा के जैसी नहीं रहती है, जो गेंद को सीधे बाउंड्री के बाहर ले जाए। इसी वजह से श्रेयस लगातार छोटी गेंद के खिलाफ आउट हो रहे हैं। 
विज्ञापन


श्रेयस के शॉट चयन में भी परेशानी है। आमतौर पर जो बल्लेबाज किसी गेंद के खिलाफ सहज नहीं होते हैं तो पारी की शुरुआत में रक्षात्मक शॉट खेलना या ऐसी गेंदों को छोड़ देना ही पसंद करते हैं। हालांकि, अय्यर के साथ ऐसा नहीं है। अधिकतर मौकों पर गेंदबाज शुरुआत से ही श्रेयस के खिलाफ छोटी गेंद करते हैं और अय्यर पुल शॉट खेलने में पीछे नहीं रहते हैं। कई बार उन्हें चौके और छक्के मिलते हैं और इसके बाद उन्हें विकेट भी गंवाना पड़ता है। अगर श्रेयस जल्द इस कमजोरी से पार नहीं पाते हैं तो अच्छे आंकड़े होने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है।
 
वनडे में कैसे आउट हुए श्रेयस अय्यर
तरीका कुल आउट
कैच आउट 28
विकेटकीपर कैच 7
बोल्ड 4
एलबीडबल्यू 3
रन आउट 1
कुल 43
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें