ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
अय्यर भारतीय टीम में चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने के दावेदार हैं, लेकिन टीम प्रबंधन फिलहाल 50 ओवर के प्रारूप में इस स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को मौके दे रहा है। गावस्कर ने ‘सोनी टेन’ चैनल से कहा, ‘मेरे नजरिए से ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी की तरह पांचवें या छठे स्थान पर फिनिशर के रूप में बेहतर है क्योंकि यहीं वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकता है। विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा अगर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं और 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो पंत चौथे नंबर पर ठीक है, लेकिन अगर 30-35 ओवर तक बल्लेबाजी करनी है तो मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर चौथे और पंत पांचवें स्थान पर होना चाहिए।’