फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भुवनेश्वर ने अपनी ही गेंद पर लपका अद्भुत कैच, एक ओवर में ही बदल दिया मैच

Mon, 12 Aug 2019 05:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार कैच - फोटो : सोशल मीडिया
पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे वन-डे में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 31 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे भारत ने वर्षाबाधित मैच में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 59 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि फिल्डिंग में भी भुवी छाए रहे। अपनी ही गेंद पर विंडीज ऑलराउंडर रॉस्टन चेज ने अद्भुत कैच लपका, जिसकी चर्चा अबतक हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज की पारी के 35वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एक के बाद एक दो विकेट झटककर मेजबान टीम को मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया। ओवर की पांचवी गेंद पर भुवनेश्वर ने रोस्टन चेज को गेंदबाजी की। भुवी ने एक लेंथ बॉल फेंकी, जिसपर चेज ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर वापस भुवी की तरफ आने लगी। मगर गेंद भुवी से काफी दूर थी और उन्होंने बाईं तरफ डाइव लगाई और एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर उन्हें चलता कर दिया। चेज सिर्फ 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।
 
विज्ञापन

3 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर ने मैच के बाद कहा, ‘जब मैं गेंदबाजी के लिए आया तो सिर्फ इतना सोच रहा था कि मुझे किफायती गेंदबाजी करनी है, अधिक खाली गेंद फेंकनी हैं। मुझे लगता है कि अगर आप किफायती गेंदबाजी करोगे तो विकेट अपने आप मिलेंगे। मैं नतीजे के बारे में अधिक नहीं सोचता, क्योंकि हमें पता है कि अगर हम एक या दो विकेट चटकाएंगे तो मैच में वापसी कर लेंगे।’

4 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social Media
भारत ने कोहली की 125 गेंद पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रन की पारी से 7 विकेट पर 279 रन बनाए। यह वनडे में उनका 42वां शतक है। उन्होंने श्रेयस अय्यर (68 गेंदों पर 71) के साथ चौथे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। भुवनेश्वर ने कहा, ‘आप विराट के हावभाव से देख सकते हैं कि उसे इस शतक की कितनी जरूरत थी। इसलिए नहीं कि वह फॉर्म में नहीं था बल्कि इसलिए, क्योंकि वह 70 और 80 रन के स्कोर पर आउट हो रहा था और उसे हमेशा से बड़ी पारियां खेलने के लिए जाना जाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने अपना पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में बनाया था। उन्होंने इसके बाद विश्व कप में पांच अर्धशतक लगाए, लेकिन शतक बनाने में विफल रहे। भुवनेश्वर ने कहा, ‘विकेट आसान नहीं था, जब विराट ड्रेसिंग रूम में लौटा तो उसने कहा कि गेंद पुरानी होने के बाद रन बनाना आसान नहीं है।’ भुवनेश्वर ने कहा कि बढ़त बनाने के बाद वह अब सीरीज जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम सीरीज में आगे हैं और इसे जीतना चाहते हैं। आप जब विदेश में खेल रहे होते हो तो सिर्फ सीरीज जीतना चाहते हो।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें