फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदों पर फेरा पानी, इंडिया ए 1-0 से जीती सीरीज

Mon, 13 Aug 2018 09:44 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
shreyas iyer
विज्ञापन

कप्तान श्रेयस अय्यर और सीनियर बल्लेबाज अंकित बावने के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को दूसरे टेस्ट में ड्रॉ पर रोकने के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 से हरा दिया। भारत ए ने पहला चार दिवसीय टेस्ट एक पारी और 30 रन से जीता था।

विज्ञापन


आखिरी दिन आज सात विकेट पर 294 रन से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 25 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। पूरी टीम 98.2 ओवर में 319 रन पर आउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने 72 रन देकर चार विकेट लिए जबकि अंकित राजपूत ने 52 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

भारत ए की दूसरी पारी चार विकेट पर 181 रन पर खत्म हुई। अय्यर ने 65 और बावने ने नाबाद 64 रन बनाये । दोनों ने चौथे विकेट के लिये 86 रन जोड़े।  अय्यर ने 103 गेंदों का सामना करके चार चौके और चार छक्के लगाए। बावने ने 100 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके लगाए। चाय के बाद बारिश होने पर मैच रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें