फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब अख्तर को मिली बड़ी राहत, नहीं देने होंगे 70 लाख रुपये

Thu, 21 May 2015 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल में भारत में टीवी पर दिखने वाले शोएब अख्तर को कोर्ट ने बड़ी राहत दी और जुर्माना से निजात दे दिया।
विज्ञापन


लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को राहत प्रदान की है जिन पर 2008 में खिलाड़ियों की आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सत्तर लाख रुपये का जुर्माना और पांच साल के प्रतिबंध की सजा सुनाई गई थी।

अदालत ने जुर्माने और प्रतिबंध को खारिज कर दिया और कहा कि यह कानूनी तौर पर प्रभावी नहीं होगा। जस्टिस शम्स महमूद मिर्जा ने छह मई को फैसला सुनाया जिसमें कहा गया कि शोएब पीसीबी के नियमों से बंधे नहीं हैं लिहाजा उन्हें रिट याचिका दायर करने से नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन


'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर ने 2011 वर्ल्ड कप में क्रिकेट से संन्यास लिया था लेकिन उससे पहले उनका शानदार करियर रहा। इस तेज गेंदबाज ने जुर्माने और घटाकर 18 महीने किए गए प्रतिबंध के खिलाफ रिट दायर की थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए 178 टेस्ट और 247 वनडे खेल चुके शोएब का कैरियर विवादास्पद रहा है। उनकी पीसीबी से कई बार ठन चुकी है। उन पर विदेशी दौरों पर आचार संहिता के उल्लंघन, जिम्बाब्वे में दर्शकों पर बोतल फेंकने, गेंद से छेड़खानी, अभद्र भाषा का इस्तेमाल,  प्रतिबंधित पदार्थों का प्रयोग, बिना अनुमति शिविर छोड़ने और दक्षिण अफ्रीका में साथी मोहम्मद आसिफ को बैट से मारने के आरोप लगे थे।

अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण आईसीसी ने उन पर दो बार प्रतिबंध लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें