फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और बीवी संग धोनी की ये सेल्फी क्या देखी आपने?

Thu, 21 May 2015 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल रात फुर्सत के पलों को जमकर इंजॉय किया और इसी दौरान अपनी प्यारी सी बेटी और साक्षी के साथ ये सेल्फी खींच कर ट्विटर पर अपलोड कर दी। खास बात ये है कि उस समय सुरेश रैना भी धोनी के साथ थे जिन्होंने धोनी और उनकी प्यारी सी बेटी की एक फोटो खींची और उसे अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया।
विज्ञापन


सेल्फी में जीवा को गोद में लिए साक्षी मुस्कुरा रही है और जीवा कोतुहल से धोनी के मोबाइल की तरफ देख रही है। दूसरी फोटो जो सुरेश रैना ने खींची है इसमें जीवा धोनी की गोद में है और धोनी मुस्कुरा रहे हैं।

ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी रिलेक्स मोड में हैं और आराम के पलों को इंजॉय कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियन से मुकाबले से पहले धोनी काफी नर्वस थे लेकिन कल रात की इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर तनाव गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें