फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Indies: पिता के संन्यास लेने के सात साल बाद बेटे का हुआ चयन, तेजनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज टीम में शामिल

Sun, 30 Oct 2022 03:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका

सार

दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस बार पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी। वह सुपर-12 में नहीं पहुंच पाई थी। वेस्टइंडीज को पहले राउंड में स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ हार मिली थी। उसे सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत मिली थी।
विज्ञापन
शिवनारायण चंद्रपॉल और तेजनारायण चंद्रपॉल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। उसने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल को भी टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 30 नवंबर को शुरू होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट एडिलेड में आठ दिसंबर को शुरू होगा।
विज्ञापन


दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस बार पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी। वह सुपर-12 में नहीं पहुंच पाई थी। वेस्टइंडीज को पहले राउंड में स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ हार मिली थी। उसे सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत मिली थी। वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप की निराशा को दूर करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरेगी।

ये भी पढ़ें: BAN vs ZIM T20: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को रोमांचक मैच में तीन रन से हराया, आखिरी गेंद पर हुआ जबरदस्त ड्रामा
विज्ञापन


तेजनारायण प्रथम श्रेणी में खेल चुके हैं 50 मैच
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट हैं। वह टीम के लिए ओपनिंग करते हैं। तेजनारायण उनके साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक पांच शतक लगा चुके हैं। 26 साल के तेजनारायण ने 50 प्रथम श्रेणी मैचों में 34.21 की औसत से 2669 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 184 रन है।

चंद्रपॉल के टेस्ट में 30 और वनडे में 11 शतक
तेजनारायण के पिता शिवनारायण वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाजों में एक हैं। उन्होंने 164 टेस्ट की 280 पारियों में 11867 रन बनाए। इस दौरान 30 शतक और 66 अर्धशतक लगाए। नाबाद 203 रन उनका उच्चतम स्कोर है। चंद्रपॉल ने 268 वनडे में 8778 और 22 टी20 में 343 रन बनाए थे। वनडे में उनके नाम 11 शतक और 59 अर्धशतक हैं। चंद्रपॉल ने 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उनके संन्यास लेने के सात साल बाद उनके बेटे को खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Zimbabwe Cricketer Salary: जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों की सैलरी जान हो जाएंगे हैरान, भारतीय क्रिकेटर से इतनी कम

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टीम
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एनक्रुमाह बोनर, शामराह ब्रूक्स, तेजनारायण चन्द्रपॉल, रोस्टन चेज, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, केमार रोच, जेडन सील्स और डेवोन थॉमस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें