फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट इतिहास में पहली बार पिता ने अपने ही पुत्र को करवा दिया रन आउट

Fri, 23 Feb 2018 10:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिवनारायण चंद्रपॉल और तेजनारायण चंद्रपॉल - फोटो : File
विज्ञापन
क्रिकेट के मैदान पर अब तक आपने दो भाइयों को एक साथ खेलते हुए देखा होगा लेकिन कभी पिता और पुत्र को एक साथ खेलते नहीं देखा होगा। पर अब ऐसा नहीं है दरअसल वेस्टइंडीज में खेले जा रहे रीजनल सुपर 50 लिस्ट ए टूर्नामेंट में 43 वर्षीय इंटरनेशल क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रलपॉल और 21 वर्षीय उनके बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल गुयाना के लिए खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले भी पिता-पुत्र की जोड़ी चर्चा का विषय रह चुकी है लेकिन इस बार यह जोड़ी एक रन आउट को लेकर फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल गुरुवार को एंटीगुआ के कूलिज क्रिकेट मैदान पर  गुयाना और विंडवर्ड आइलैंड्स के बीच इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। 

मैच में टॉस जीतकर गुयाना ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और विंडवर्ड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए। इसके जवाब में गुयाना की शुरुआत खराब रही और क्रीज पर पिता-पुत्र की जोड़ी को खेलने का मौका मिला। लेकिन मैच के 5वें ओवर में तेजनारायण रन आउट हो जाते हैं। उन्होंने 12 बॉल पर 12 रन की छोटी सी पारी खेली। इस घटना के साथ ही इतिहास में पहली बार यह घटना दर्ज हुई कि पिता ने अपने ही पुत्र को रन आउट करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें