फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानते हैं अजीबोगरीब एक्शन वाले कौशिक को IPL से कितना मिलेगा?

Mon, 02 May 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ मैच से पहले फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे के चोटिल होने से गुजरात लायंस की गेंदबाजी विभाग का समीकरण बदल गया और उन्हें एक नए गेंदबाज पर दांव लगाना पड़ा।
विज्ञापन


गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने जिस नए गेंदबाज पर दांव लगाया उनका एक्शन अजीबोगरीब ढंग का था और उन्हें क्रिकेट जगत का दूसरा पॉल एडम्स कहा जाने लगा। एडम्स दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज रहे हैं और वह सिर्फ अजीबोगरीब ढंग की गेंदबाजी के कारण चर्चा में रहे।

पुणे के खिलाफ मैच में 20 साल के युवा स्पिनर शिवल कौशिक ने पदार्पण किया जो कर्नाटक के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी पहचान कर्नाटक प्रीमियर लीग से बनाई थी। स्लो लेफ्ट ऑर्म गेंदबाज कौशिक ने आईपीएल में पदार्पण करने से पहले न एक भी टी-20 मैच खेला और न ही लिस्ट-ए का कोई मैच खेला था। फर्स्ट क्लास मैच में भी उन्हें अभी अपने करियर की शुरुआत करनी है। 
विज्ञापन


बाएं हाथ का यह स्पिनर सिर के ऊपर से हाथ घुमाकर अनूठे अंदाज में गेंद फेंकने के कारण चर्चा में आ गया। उनका अंदाज कुछ वैसा है जैसा दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर पॉल एडम्स का हुआ करता था।

कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में खेलने वाले शिवल को किसी भी टीम ने नहीं लिया था। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए कई बार अपना टेस्ट देना पड़ा। केपीएल में हुबली टाइगर्स के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। 
Trending Videos
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ का विकेट झटक लिया था लेकिन नोबॉल ने दे दिया झटका

आईपीएल
गुजरात लायंस ने कौशिक को आईपीएल-9 में दस लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा है। शिवल ने इस मैच में अपने दूसरे ओवर में ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आउट कर दिया था लेकिन वह गेंद नोबॉल निकल गई। इसके बाद अगली फ्री हिट गेंद पर स्मिथ ने छक्का भी जड़ दिया था।

विकेट झटकने के बाद शिवल ने जमकर उत्साह मनाया और फिर नोबॉल से मौका गंवाने के बाद वह आगे अपने पहले मैच में कोई विकेट नहीं ले सके। उन्हें तीन ओवर में गेंदबाजी करने का मौका मिला जिसमें 32 रन दे दिए। हालांकि फेंके 18 गेंदों में 5 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया जबकि 2-2 गेंदों पर चौका और छक्का दे दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें