वीनू माकंड ट्रॉफी अंडर-19 नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम में शिवम शर्मा को कप्तान नियुक्त किया गया है। ओडिशा के कटक में खेले जाने वाले वीनू माकंड टूर्नामेंट के लिए डीसीसीए की अंडर-19 चयन समिति ने गुरुवार को दिल्ली के टीम की घोषणा की। डीडीसीए के अनुसार दिल्ली का प्री क्वार्टर फाइनल में छह नवंबर को बंगाल के साथ मुकाबला होगा।
टीमः शिवम शर्मा (कप्तान), नीतीश राणा, राहुल त्यागी, कुंज शर्मा, भरत गुप्ता, प्रशांत भंडारी, आकर्षित गोमिल, राहुल चौधरी (विकेटकीपर), विजन पांचाल, सारंग रावत, सतेन्द, ठाकरान, हितेन दलाल, हार्दिक पावा, प्रत्यूष सिंह, मिलिंद टंडन, अभिषेक शौकीन, सचिन गुप्ता (मैनेजर), अजय वर्मा (कोच)।