फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होते ही भावुक हुए शिखर धवन, टूटे अंगूठे से ठोका था शतक

Wed, 19 Jun 2019 08:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गए हैं। तीन मैच खेलकर वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले धवन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है।

 

विज्ञापन

चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं इस बात का एलान करते हुए भावुक हूं कि मैं अब क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का हिस्सा नहीं हूं। दुर्भाग्यवश, बाएं हाथ का अंगूठा सही समय पर ठीक नहीं हुआ है। लेकिन, शो मस्ट गो ऑन...मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मेरे टीम मेट्स, क्रिकेट लवर्स और पूरे देश से इतना प्यार और समर्थन मिला। जय हिंद' 
 

शिखर धवन - फोटो : social Media
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोकते हुए 109 गेंदों में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।
विज्ञापन

शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
दरअसल, उनके अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि अगले एक हफ्ते तक शिखर धवन टीम के साथ चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा था कि शिखर धवन अगले एक दो हफ्ते में इस चोट से उबर सकते हैं लेकिन बुधवार को आधिकारिक तौर पर उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया।अब इस सलामी बल्लेबाज की जगह टीम में ऋषभ पंत को शिमालि किय गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें