विश्व कप में चोट लगने के बाद शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
छह माह के भीतर तीसरी गंभीर चोट
5 दिसंबर 1985, को जन्में 34 वर्षीय शिखर धवन के लिए पिछला कुछ वक्त मुश्किल भरा रहा। जैसे ही वह बल्ले से पलटवार करते हैं, एक नई चोट उन्हें परेशान करने खड़ी हो जाती है। जून 2019 में विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ नाथन कोल्टर-नाइल की तेज गेंद अंगूठे पर चोट लगी थी, खामियाजा पूरी टीम ने भुगता क्योंकि शिखर विश्व कप से बाहर हो गए।
नवंबर 2019 जल्द ही इस चोट से वापसी की। मैच फिट होने के लिए यह सलामी बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट खेलने लगा। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के दौरान एक बार फिर खुद को घायल पाया। धवन ने रन लेते समय डाइव लगाई थी, जिससे पैड से निकला लकड़ी का टुकड़ा उनके घुटने में घुस गया था, इसे निकालने के लिए सर्जरी करनी पड़ी थी। लगभग 25 से टांके लगे। नतीजतन वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय और तीन मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में वापसी की। पहले मैच में दमदार अर्धशतक (74) जड़ा तो दूसरे मैच में शतक (96) से चार रन पहले आउट हो गए। अभी लग ही रहा था कि 'गब्बर इज बैक', लेकिन उससे पहले एक और चोट ने करियर पर दोबारा ब्रेक लगा दिया।