फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लेबाजों की नाकामी के बाद भारतीय गेंदबाज भी हुए बेअसर

Fri, 16 Sep 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : getty
विज्ञापन
बल्लेबाजों की नाकामी के बाद भारतीय गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने जोरदार प्रदर्शन नहीं कर सके जिसे मेहमान टीम पर काफी दबाव बन गया है। दूसरे दिन के खेल में भारत-ए पर बड़ी बढ़त बन गई है।
विज्ञापन


ब्रिस्बेन में खेले जा रहे दूसरे चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए के खिलाफ 150 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। उसकी ओर से हिल्टन कार्टराइट 99 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले कंगारू गेंदबाजों ने केन रिचर्ड्सन ने 37 रन पर चार विकेट और जैक्सन बर्ड ने तीन विकेट लेकर भारत-ए की पहली पारी 169 रन पर समेट दी। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली।

इसके बाद आस्ट्रेलिया-ए की भी शुरुआत खराब रही और उसके दो विकेट 11 रन तक गिर गए। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने ओपनर ट्रैविस डीन (0) और कप्तान जो बर्न्स (3) को सस्ते में लुढ़का दिया। इसके बाद कुर्टिस पैटरसन (25) और निक मैडिंसन (81) ने आस्ट्रेलिया-ए को 100 के पार पहुंचाया।
विज्ञापन


मैडिंसन ने 114 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के उड़ाए और वह टीम के 128 के स्कोर पर जयंत यादव का शिकार बने। बियू वेबस्टर (79) और कार्टराइट ने संयम के साथ खेलते हुए पांचवें विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी की। वेबस्टर को 79 के निजी योग पर शार्दुल ने विकेट के पीछे नमन ओझा के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

शार्दुल ठाकुर ने 71 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि जयंत यादव और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आस्ट्रेलिया-ए ने पांच विकेट पर 319 रन बना लिए और कार्टराइट 99 तथा सैम व्हाइटमैन 9 रन बनाकर नाबाद हैं। हिल्टन कार्टराइट शतक से महज एक रन दूर हैं और 99 रन पर नाबाद हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें