फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर का वह ओवर, जिसने टीम इंडिया की हार कर दी थी तय

Wed, 07 Mar 2018 04:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : bcci
विज्ञापन

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का मंगलवार को निदाहास ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। ठाकुर ने मैच में 3।3 ओवर किए और 42 रन खर्च किए जबकि कोई सफलता हासिल नहीं की।

विज्ञापन


शार्दुल जब अपने कोटे का पहला ओवर करने आए तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह टीम इंडिया की हार तय कर देंगे। जी हां, ठाकुर ने अपने पहले ही ओवर में 27 रन खर्च किए थे। श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज कुसल परेरा ने शार्दुल की कुटाई करते हुए एक ही ओवर में 6 चौके जड़ दिए।

यह वाकया श्रीलंकाई पारी के तीसरे ओवर का है। मेजबान टीम खराब शुरुआत से उबरने में जुटी हुई थी और शार्दुल ने उनका यह काम बेहद आसान कर दिया। परेरा ने शुरुआती 5 गेंदों में छह चौके जड़कर क्रिकेट फैंस को दंग कर दिया। परेरा इस ओवर की आखिरी गेंद पर शॉट लगाने से चूक गए, वरना ठाकुर का ओवर अधिक महंगा होने की पूरी संभावना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर परेरा ने बजाया ठाकुर का बैंड, लगातार जड़े चौके

कुसल परेरा
परेरा ने पहली गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से उठाकर चौका जमा दिया। ओवर की दूसरी गेंद ठाकुर ने शॉर्ट लेंथ की डाली। परेरा इस गेंद को समझ चुके थे और इसलिए उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट व कवर्स के बीच से आकर्षक शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई।

शार्दुल ठाकुर को इन दो चौकों से सबक नहीं मिला। उन्होंने तीसरी गेंद ऑफस्टंप के पास डाली, जिस पर परेरा ने कवर्स के पास से दर्शनीय चौका लगाया। इस वक्त तक श्रीलंकाई खेमे में जोश की लहर आ चुकी थी। चौथी बॉल पर परेरा ने वाइड लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। ठाकुर के हौसले पस्त हो चुके थे। इसका असर अगली बॉल पर दिखा, जिसे नो-बॉल करार दिया गया और उसे भी परेरा ने स्वीपर कवर पर चौके के लिए भेज दिया।

अंपायर ने फ्री हिटा का इशारा किया और परेरा को मनचाहा शॉट लगाने की छूट मिल गई। परेरा ने पांचवीं गेंद पर सीधे बल्ले से लेग साइड की ओर पर चौका जड़ा। परेरा 5 वैलिड डिलीवरी पर 6 बाउंड्री लगा चुके थे, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना और इसी के साथ इस ओवर से श्रीलंका ने 27 रन जुटा लिए। 

टी20 में अब तक एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो इस मामले में शार्दुल ठाकुर आज दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्टूअर्ट बिन्नी इस मामले में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लूडरहिल के मैदान पर 1 ओवर में 32 दिए थे। सुरैश रैना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2012 में जॉबर्ग के मैदान पर खेले गए टी20 मैच में 26 रन गवां दिए थे। यह मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें