फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाधि: रंगास्वामी ने मिताली को बताया महिला क्रिकेट की 'तेंदुलकर', कहा- लंबे समय तक बना रहेगा रिकॉर्ड

Sun, 04 Jul 2021 02:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी ने टीम इंडिया की मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने मिताली को महिला क्रिकेट की सचिन  तेंदुलकर बताया है। मिताली महिला एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं। 
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने मौजूदा टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मिताली की प्रशंसा करते हूए उन्हें महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर बताया है। इसके अलावा रंगास्वामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके द्वारा बनाया गया सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहेगा। 

विज्ञापन

मिताली के नाम वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड पहले से ही दर्ज था। उन्होंने 217 वनडे मैचों में 7304 रन बनाए हैं। इसके अलावा बीते शनिवार को उन्होंने सभी प्रारूपों में मिलाकर सर्वाधिक रन बनाने का इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स का रिकार्ड तोड़ दिया।। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में केवल इन्हीं दो खिलाड़ियों ने 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। भारत की टेस्ट और वनडे कप्तान ने 50 ओवरों के प्रारूप में 51.80 की औसत से रन बनाने में सफलता हासिल की है। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद की सदस्य शांता ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, उनके रिकार्ड ही सारी कहानी बयां करते हैं। उन्होंने जो हासिल किया है वह महान सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर की उपलब्धियों के बराबर है। मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं कि वह लंबे समय तक पर शीर्ष पर रहेंगी। मुझे नहीं लगता कि हाल फिलहाल उनका रिकार्ड टूट पाएगा।

मिताली ने शनिवार को अर्धशतक लगाकर तीसरे वनडे में भारत को इंग्लैंड पर जीत दिलाई थी। भारत की बाकी बल्लेबाजों के प्रदर्शन के अलावा मिताली के स्ट्राइक रेट पर भी सवाल उठाये गए लेकिन शांता को लगता है कि इस तरह की आलोचना सही नहीं है। शांता ने आगे कहा, स्ट्राइक रेट तभी मायने रखता है जबकि सभी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों। कल को छोड़ दिया जाए तो श्रृंखला में बमुश्किल ही उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ मिला। यदि वह नहीं होती तो टीम 200 रन तक पहुंचने के लिये भी संघर्ष करती।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन पर शांता ने कहा कि आलराउंडर दीप्ति शर्मा को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। पहले मैच में पूनम राउत और बाकी 2 मैचों में जेमिमा रोड्रिग्स इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी थीं लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहीं। शांता के मुताबिक, वह अभी युवा है और जल्द ही रन बनाना शुरू कर देगी। पूनम राउत ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन यदि उन्हें लगता है कि तीसरे नंबर पर बदलाव जरूरी है तो दीप्ति अच्छी पसंद हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें