फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही की दीवानगी: केएल राहुल ने की धोनी की तारीफ, कहा- हम में से कोई भी बिना सोचे उनके लिए खा सकता है गोली

Sun, 04 Jul 2021 12:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। राहुल ने कहा मैंने उनसे विनम्र होना सीखा है, वह भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। टीम का हर खिलाड़ी उनके लिए सम्मान रखता है। 
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरों की क्रिकेट में सबसे बड़े मैच विजेता खिलाड़ी के अलावा भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने आगे आकर टीम का नेतृत्व किया और विषम परिस्थियों में हमेशा युवा खिलाड़ियों का सपोर्ट किया। हाल ही में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने धोनी की तारीफ में ऐसी बात कही जिससे उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। राहुल ने अपने बयान में कहा कि हम में से बिना कोई भी एक सेकेंड सोचे बगैर माही के लिए गोली खा सकता है। 

विज्ञापन

भारत के महान क्रिकेटर के बारे में बोलते हुए राहुल ने कहा, धोनी की सबसे बड़ी उपलब्धि विश्वास है जो उन्होंने अपने साथियों से अर्जित किया। फोर्ब्स इंडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा, उन्होंने कई टूर्नामेंट जीते, देश के लिए कई अद्भुत काम किए, लेकिन मुझे लगता है कि कप्तान के रूप में आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि आपके साथियों का सम्मान है और हम में से कोई भी बिना एक सेकेंड सोचे उनके लिए गोली खा सकता है। 

भारतीय टीम के उभरते बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। राहुल ने धोनी की तारीफ करते हुए आगे कहा, मैंने उनसे विनम्र होना सीखा है। राहुल के मुताबिक, मैंने उनसे जो कुछ सीखा है वह यह है कि उतार-चढ़ाव के समय वह कितने विनम्र रहे, उन्होंने अपने देश को हर चीज से आगे कैसे रखा यह अविश्वसनीय है। 
विज्ञापन

धोनी का शुमार भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे कामयाब कप्तानों में किया जाता है। उन्होंने भारत के लिए तीन आईसीसी खिताब जीते जिनमें 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 में जीती गई चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। आगामी आईपीएल के शेष सत्र में धोनी का जलवा एक बार फिर देखने को मिलेगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बाकी मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम 10 अंको के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें