फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारी भीड़ के बीच शाकिब अल हसन ने खोया आपा, फैन की टोपी उतार उसी से की पिटाई, वीडियो वायरल

Sat, 11 Mar 2023 11:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

शाकिब और कॉन्ट्रोवर्सी काफी जुड़े हुए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट में वह कई बार इन्हीं विवादों की वजह से सजाएं झेल चुके हैं, हालांकि अब भी वह रुकने का नाम नहीं ले रहे। यह घटना भी कुछ वैसी ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन ने की फैन की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और विवाद आम बात है। आए दिन वह किसी ने किसी विवाद में फंसते रहते हैं। ऑन फील्ड भी कई बार शाकिब गुस्से का इजहार कर चुके हैं। यहां तक कि स्टंप से अंपायर तक को हिट करने की भी कोशिश कर चुके हैं। अब ऑफ फील्ड भी शाकिब का गुस्सा सामने आया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारी भीड़ के बीच आपा खो देते हैं और टाइट सिक्योरिटी के बीच फैन की पिटाई कर देते हैं।
विज्ञापन

शाकिब का कॉन्ट्रोवर्सी से नाता

शाकिब और कॉन्ट्रोवर्सी काफी जुड़े हुए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट में वह कई बार इन्हीं विवादों की वजह से सजाएं झेल चुके हैं, हालांकि अब भी वह रुकने का नाम नहीं ले रहे। यह घटना भी कुछ वैसी ही बताई जा रही है। एम शमीम नाम के एक यूजर ने फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वह एक फैन की टोपी उतारते हैं और फिर उसी टोपी से उस फैन की पिटाई कर देते हैं। वह पांच-छह बार उस फैन को मारते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ बांग्लादेश का नेतृत्व कर रहे शाकिब

शाकिब फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में बांग्लादेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार को बांग्लादेश ने इंग्लैंड को हराया था। अपनी टीम की जीत पर शाकिब ने कहा था- जिस तरह से हमने खेला वह शानदार था। हमारी टीम से इससे अधिक नहीं मांग सकते। जब हम गेंदबाजी कर रहे थे, तो कोई भी खिलाड़ी नहीं घबराया। हर कोई जानता था कि उन्हें क्या करना है। हम आगे भी यही करना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा- टी20 में जब आप ज्यादा नहीं सोचते तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हम ड्रेसिंग रूम में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है हम इसे जारी रख सकते हैं। यह बहुत अच्छी शुरुआत है। हम यहां से टीम निर्माण कर सकते हैं। हम केवल इसलिए बेहतर हो सकते हैं ताकि विश्व कप आने पर हम एक बहुत अच्छी टीम रख सकें। इससे पहले बांग्लादेश को तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें