फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan On Yasin Malik: यासीन मलिक को लेकर शाहिद अफरीदी का विवादित ट्वीट, अमित मिश्रा का मुंहतोड़ जवाब

Wed, 25 May 2022 06:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shahid Afridi Tweet for Yasin Malik: कश्मीर मामले पर अफरीदी पहले भी कई बार भड़काऊ बयान दे चुके हैं। वे ऐसे मामलों पर ट्वीट करने से भी बाज नहीं आते। एक बार फिर उन्होंने भारत के आंतरिक मसले पर अपनी जुबान खोली है।
विज्ञापन
अमित मिश्रा, यासीन मलिक और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी करार जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक विवादित और भड़काऊ ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट में यासीन मलिक का समर्थन किया। इस पर भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन

दरअसल, यासीन मलिक को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले अफरीदी ने ट्वीट में लिखा था- भारत जिस तरह से कश्मीर में मानवाधिकार के हनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुप कराने की कोशिश कर रहा है, उसका कोई औचित्य नहीं है। यासीन मलिक पर जो आरोप लगे हैं, वह कश्मीर की आजादी के संघर्ष को रोक नहीं पाएंगे। कश्मीर के नेताओं पर हो रही अवैध ट्रेल्स को लेकर मैं यूएन से अपील करता हूं कि वह इस मामले पर संज्ञान लें।
विज्ञापन

शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर अमित मिश्रा का जवाब - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मिश्रा ने अपने जवाब से अफरीदी का मुंह बंद कर दिया। अमित मिश्रा ने लिखा- डियर शाहिद अफरीदी! यासीन मलिक ने कोर्ट रूम में खुद को दोषी माना है। तुम्हारे जन्मतिथि की तरह सबकुछ गुमराह करने वाला नहीं हो सकता है। अमित मिश्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कश्मीर मामले पर अफरीदी पहले भी कई बार भड़काऊ बयान दे चुके हैं और कई ट्वीट भी कर चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें