फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीहत: अफरीदी ने कहा, पाकिस्तानी दिग्गजों को राहुल द्रविड़ से सीख लेनी चाहिए

Sat, 16 Jan 2021 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपने मुल्क के पूर्व क्रिकेटरों को भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ से सीख लेने की नसीहत दी है। दरअसल, लाहौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अफरीदी ने कहा कि देश की युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के नक्शेकदमों पर चलना होगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को उनसे सीख लेनी चाहिए कि युवाओं को कैसे निखारते हैं। इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें बेहतरीन प्रतिभाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जो भी युवा आ रहे हैं, उन्हें हमारे पूर्व महान खिलाड़ियों द्वारा सही तरह से निखारने की आवश्यकता है।

अफरीदी ने आगे कहा, 'इंजमाम उल हक, मोहम्मद यूसुफ और यूनुस खान जैसे महान खिलाड़ी पाकिस्तान की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने में काफी कुछ कर सकते हैं।' बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ 2016 से 2019 तक भारतीय अंडर-19 और भारत ए टीमों के कोच रहे हैं। फिलहाल वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें