फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: मुंबई, बंगाल सहित सात टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, आठवें स्थान के लिए झारखंड और नगालैंड में भिड़ंत

Mon, 07 Mar 2022 01:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लीग स्टेज खत्म होने के बाद एलीट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली बंगाल, मुंबई, कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी 2022 का पहला चरण समाप्त हो चुका है। अब दूसरे चरण का आयोजन आईपीएल के बाद किया जाएगा। अब तक सात टीमें रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। लीग स्टेज खत्म होने के बाद एलीट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली बंगाल, मुंबई, कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं। वहीं आठवें स्थान के लिए झारखंड और नगालैंड की टीम के बीच टक्कर होगी। 
विज्ञापन


झारखंड की टीम एलीट ग्रुप में टॉप पर थी, लेकिन आठ टीमों में इसके अंक सबसे कम थे। इसी वजह से एकमात्र प्री क्वार्टर फाइनल मैच में इस टीम का सामना नगालैंड से होगा। नगालैंड प्लेट ग्रुप में पहले पायदान पर थी। 

उत्तराखंड को बेहतर नेट रन रेट का फायदा
ग्रुप ई में उत्तराखंड और झारखंड के पास 12-12 अंक थे, लेकिन उत्तराखंड का रन रेट झारखंड से बेहतर था। इसी वजह से यह टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। वहीं झारखंड  को प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलना पड़ेगा। 
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल मैच आईपीएल खत्म होने के बाद जून में खेले जाएंगे। इसी समय भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज भी खेलेगी। इस साल कोरोना की वजह से रणजी ट्रॉफी अपने तय समय पर नहीं शुरू हो पाई थी। इस वजह से इसका आयोजन दो हिस्सों में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें