फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिस्तीन: भारत के राजदूत मुकुल आर्य का निधन, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख

Mon, 07 Mar 2022 12:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुकुल आर्य के निधन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि रमल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है।
विज्ञापन
मुकुल आर्य। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलिस्तीन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया है। मौत की वजह के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्य रविवार को भारतीय दूतावास के अंदर ही मृत पाए गए। मुकुल आर्य फिलिस्तीन के रमल्ला स्थित भारतीय दूतावास में तैनात थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन


मुकुल आर्य के निधन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, "रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। वे प्रतिभाशाली अधिकारी थे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।" भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अपने अधिकारियों के साथ संपर्क में है ताकि मृतक राजदूत के शव को अंत्येष्टि के लिए भारत लाने की व्यवस्था की जा सके।

फिलिस्तीनी नेतृत्व ने किया शोक व्यक्त 
जैसे ही यह दर्दनाक खबर आई राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधानमंत्री डॉ मुहम्मद शतयेह की ओर से सभी सुरक्षा, पुलिस और सार्वजनिक अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए गए कि वे तुरंत भारतीय राजदूत के आवास पर जाएं और मौत के मामले की बारीकी से निगरानी करें। फिलिस्तीन के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार को फिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के उनके कार्यस्थल पर निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दुखद मौके पर विदेश मंत्री और प्रवासी मंत्री डॉ रियाद अल-मलिकी ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर और उनके माध्यम से मित्रवत भारत सरकार, राजदूत आर्य के परिवार और उनके रिश्तेदारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।
विज्ञापन


नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी काम कर चुके थे आर्य
2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी आर्य ने काबुल, मॉस्को में भारतीय दूतावासों के साथ-साथ दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी काम किया था। उन्होंने पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल में भी काम किया। आर्य ने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें