फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2011 वर्ल्ड कप में सहवाग की इस हरकत से झल्ला गए थे सचिन तेंदुलकर, फिर किया था ऐसा

Sat, 30 Sep 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : mid day
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को खूब परेशान किया था। सचिन और सहवाग की दोस्ती जगजाहिर है। एक ओपनिंग जोड़ी के रूप में वन-डे में दोनों बल्लेबाज किसी भी गेंदबाज के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थे।
विज्ञापन


सचिन और सहवाग दोनों ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी इन दोनों की दोस्ती बेहतरीन हैं। हाल ही में सहवाग ने इच्छा व्यक्त की थी कि वो भी अपने जोड़ीदार के समान 'क्रिकेट के भगवान' कहलाना पसंद करेंगे।

ये भी पढ़ें: सहवाग को 'भगवान' ने गिफ्ट में दी इतनी मोटी रकम वाली स्पेशल कार

हालांकि, भारतीय क्रिकेट को एक दशक से अधिक सेवा देने वाले सचिन और सहवाग जब एकसाथ होते हैं तो समय का काफी आनंद लेते हैं। जहां सचिन तेंदुलकर फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों में निवेश करके संन्यास के बाद अपनी जिंदगी बिता रहे हैं तो वहीं सहवाग अपने मजेदार ट्वीट्स से फैंस का दिल जीत रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य भी हैं, जिसने रवि शास्त्री का बतौर हेड कोच चयन किया है। 
विज्ञापन

सहवाग ने बताया कैसे किया था सचिन को खूब परेशान

सचिन तेंदुलकर
विक्रम सथाये के शो 'वॉट द डक' में सहवाग ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी गायकी से सचिन तेंदुलकर को खूब परेशान किया था। उन्होंने उस मजेदार पल को याद करते हुए कहा, 'हम दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी कर रहे थे। मुझे लगा कि मेरा ध्यान खेल पर नहीं है, इसलिए मैंने गीत गुनगुनाना शुरू कर दिया और पूरा पहला ओवर गीत गाते हुए ही खेला। हमने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दूसरे छोर पर सचिन पाजी थे, हमने क्रीज के बीच में जाकर एक-दूसरे से ग्लव्स टकराए। वो कुछ बोल रहे थे, लेकिन मैं गाना गा रहा था।'

ये भी पढ़ें: सहवाग ने शायराना अंदाज में बताया, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से है ऑस्ट्रेलिया तंग

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा 4-5 ओवर तक चला। वो कुछ भी कहें तो मैं अपना सिर हिलाकर सुनता और गीत गुनगुनाता। वो मेरे पास आए और बोले कि मुझसे बात करो, लेकिन मैं सिर्फ गीत गुनगुना रहा था। एक ओवर और बीता, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मतलबी मत बन। आखिरकार मैंने कहा कि मैं अच्छी लय में हूं, तो उसी अंदाज में खेलने दीजिये। मैं एक गाना गा रहा हूं और अच्छी लय में हूं। हमारी जोड़ी अच्छा कर रही थी, लेकिन उन्होंने कहा कि थोड़ी तो बात कर लो। मैंने हां कहा, लेकिन ऐसा नहीं किया तो उन्होंने मुझे खूब डांट लगाईं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें