महामहिम राष्ट्रपति ने 6 राज्यपालों की नियुक्ति की है। राज्यपालों की नियुक्ति में सरकार ने संगठन और शासन के अनुभव पर जोर दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं को अहम राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल जगदीश मुखी को पदोन्नति देते हुए उन्हें असम का नया राज्यपाल बनाया गया है। जबकि असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को तामिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा राष्ट्रपति महोदय ने यूपी भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया है। वहीं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद चौरसिया को मेघालय का राज्यपाल बनाया है। सेवानिवृत ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि एडमिरल देवेंद्र जोशी अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल नियुक्त हुए हैं, वे तत्काल प्रभाव से मुखी का स्थान ग्रहण करेंगे।
पढ़ें: नागपुर में भागवत बोले- बिना किसी समझौते के सुलझाया डोकलाम विवाद, रोहिंग्या हैं हिंसक