दिल्ली डेयरडेविल्स के वीरेंद्र सहवाग पुणे वारियर्स के खिलाफ रायपुर में होने वाले मुकाबले में दोबारा चश्मा पहनकर खेलते नजर आएंगे।
रिफ्लेक्शन कमजोर होने के बाद टीम इंडिया के इस विस्फोटक ओपनर ने अपनी आईसाइट जांच करवाई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें चश्मा पहने की सलाह दी।
सहवाग ने बंगलूरू स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चश्मा पहनकर खेलने का अभ्यास किया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नाकामी के बाद वह फिर से बगैर चश्मे के खेलने लगे। अब यह खबर आ रही है कि वह एक बार फिर चश्मा पहनकर खेल सकते हैं।