फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कारण, जो लगा देंगे सहवाग के करियर पर 'ब्रेक'

Mon, 04 Mar 2013 05:49 PM IST
अभिषेक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी विस्फोटक पारियों से टीम इंडिया को कई जीत दिला चुके वीरेंद्र सहवाग के करियर पर ब्रेक लग सकता है। एक-दो नहीं पूरे पांच कारण ऐसे हैं, जिसके आधार पर चयनकर्ता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के अगले दो मैचों से सहवाग को बाहर कर सकते हैं। आइए इन कारणों पर एक नजर डालें-
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप शो
दो साल से टेस्ट मैचों में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए सहवाग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दोनों मुकाबले में भी कुछ खास नहीं कर सके। चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 21 रन बनाए।

जबकि हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में भी उनके बल्ले से केवल 6 रन बने। गौर करने की बात यह है कि इन तीनों पारियों में सहवाग अपनी पुरानी गलतियों की वजह से ही आउट हुए।
विज्ञापन


उनके फुटवर्क और शॉट खेलने के दौरान बल्ले और पैड के बीच के दूरी की समस्या बरकरार दिखी।

घरेलू मैचों में गंभीर की हिट पारियां
खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर बैठाए गए गौतम गंभीर ने घरेलू मैचों में शानदार पारियां खेलकर सहवाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास मैच में भारत 'ए' की ओर से खेलते हुए गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 112 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा गंभीर विजय हजारे ट्रॉफी में भी कमाल कर रहे हैं।

दिल्ली की ओर से खेलते हुए गंभीर ने सेमीफाइनल मैच में 78 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 69 रन बनाए हैं।

मुरली विजय ने भुनाया मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद मुरली विजय ने हैदराबाद टेस्ट में अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।

हैदराबाद टेस्ट में मुरली विजय ने 167 रनों की पारी खेली है। मुरली की इस पारी के बाद चयनकर्ताओं के पास विकल्प बढ़ गए हैं।

ओपनिंग में एक सीनियर का फॉर्मूला
पिछले साल चयनकर्ताओं ने कहा था कि अब वे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देने के फॉर्मूले को अपनाएंगे। इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी कहा था कि वरिष्ठ खिलाड़ी को रोटेशन पॉलिसी के तहत मौका दिया जाएगा। यानी अगर सहवाग टीम में होंगे तो गंभीर बाहर बैठेंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैचों की टीम मे गौतम गंभीर सहवाग पर भारी पड़ सकते हैं।

फिटनेस समस्या
खराब फॉर्म से जूझ रहे वीरेंद्र सहवाग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों टेस्ट में फिटनेस की समस्या से जूझते दिखे। चेन्नई टेस्ट में उन्होंने दो कैच छोड़े।

साथ ही कई मौकों पर उनके खराब क्षेत्ररक्षण की वजह से भी विरोधी टीम को रन मिले। इसके अलावा सहवाग आंखों की समस्या से भी जूझ रहे हैं। बल्लेबाजी के दौरान वे चश्मे में कंफर्ट नहीं दिखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें