फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद टेस्ट: भारत ने कंगारुओं पर कसा शिकंजा

Mon, 04 Mar 2013 05:29 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया अभी भारत से 192 रन पीछे है जबकि उसके आठ खिलाड़ी आउट होने बाकी हैं।
विज्ञापन


खेल खत्म होने तक शेन वाटसन 9 और ईडी कोवान 26 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में भारत की ओर से दोनों विकेट आर अश्विन को मिले। अश्विन ने डेविड वार्नर (26) और फिलिप ह्यूग्स (0) को बोल्ड किया।

मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 237 रनों के जवाब में भारत ने 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह भारत को 266 रनों की बढ़त मिल गई। मैच के तीसरे दिन 311 रनों से आगे खेलने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन जुटाए। कल के नाबाद खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा 204 और मुरली विजय 167 रन बनाकर दिन के पहले सत्र में आउट हुए। मैक्सवेल ने मुरली विजय को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन


मुरली 361 गेंदों में 23 चौके और दो छक्कों की मदद से 167 रन बनाकर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जमाकर आउट हुए। उन्होंने 341 गेंदों में 30 चौके और एक छक्का की मदद से 204 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 370 रनों की साझेदारी हुई।

महेंद्र सिंह धोनी ने 44 और विराट कोहली ने 34 रनों की उपयोगी पारी खेली। सहवाग केवल 6 रन बनाकर पीटर सिडल के शिकार बन गए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल को सर्वाधिक चार विकेट मिले। ओपनर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर फ्लॉप रहे। जेम्स पैटिंसन को दो और और जेवियर डोहार्टी को तीन सफलता मिली। जबकि पीटर सिडल ने एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें