फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुण नायर के तिहरे शतक पर क्या कहा 'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग ने

Mon, 19 Dec 2016 08:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : SELF
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ 12 साल पहले तिहरा शतक जड़कर मुल्तान का सुल्तान बने वीरेंद्र सहवाग ने करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार तिहरा शतक जड़ने पर बधाई दी है। सहवाग ने ट्वीट कर कहा, येsss! करुण नायर 300 के क्लब में आपका स्वागत है। पिछले 12 साल 8 दिन से मैं यहां अकेला महसूस कर रहा था। तुम्हें बहुत शुभकामनाएं। मजा आ गया!
विज्ञापन

  Yay ! Welcome to the 300 club @karun126 .
It was very lonely here for the last 12 years 8 months.
Wish you the very best Karun.Maza aa gaya! — Virender Sehwag (@virendersehwag) December 19, 2016 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करुण नायर को तिहरे शतक पर बधाई देते हुए कहा,  करुण आपको इस विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई। हम सभी आपकी इस उपलब्धि से बहुत खुश और गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। 
  Congratulations on the historic triple century @karun126! We all are delighted & proud of your remarkable feat. — Narendra Modi (@narendramodi) December 19, 2016
विज्ञापन



 
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ जड़ा था तिहरा शतक

करुण नायर
करियर के तीसरे ही टेस्ट में तिहरा शतक जड़कर करुण नायर ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मोहली में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करने वाले करुण पहले दो टेस्ट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। लेकिन उन्होंने विश्व क्रिकेट में जिस धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है उसे लंबे समय तक क्रिकेट में याद किया जाएगा। 

करुण नायर पहली बार सुर्खियों में उस वक्त आए थे जब उन्होंने 2013-14 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ तिहरा शतक जड़कर कर्नाटक को रणजी चैंपियन बनाया था। उस मैच में उन्होंने 328 रन बनाए थे। उनका पूरा सीजन अच्छा नहीं गया था लेकिन तिहरा शतक जड़कर उन्होंने सीजन का सारा हिसाब किताब एक ही मैच में पूरा कर दिया था। ऐसा ही कुछ चेन्नई में करुण ने कर दिखाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें