फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान सुरक्षा तोड़कर मैदान में घुसा प्रशंसक, ऋतुराज गायकवाड़ के पैर छुए

Fri, 06 Sep 2024 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर

सार

दलीप ट्रॉफी आमतौर पर क्षेत्रीय टीमों के बीच होती है, लेकिन इस बार प्रारूप में बदलाव किया गया है और चार टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। दलीप ट्रॉफी में इस बार कई भारतीय टीम के सितारे हिस्सा ले रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए दलीप ट्रॉफी काफी अहम है।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया-सी और इंडिया-डी के बीच अनंतपुर के रुरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान सुरक्षा में चूक देखने को मिली। मैदान के बीच एक दर्शक सुरक्षा तोड़कर मैदान पर घुस गया और उसने ऋतुराज गायकवाड़ के पैर छुए। गायकवाड़ इंडिया-सी टीम की कप्तानी कर रहे हैं और प्रशंसक द्वारा उनके पैरा छूने का वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी आमतौर पर क्षेत्रीय टीमों के बीच होती है, लेकिन इस बार प्रारूप में बदलाव किया गया है और चार टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। दलीप ट्रॉफी में इस बार कई भारतीय टीम के सितारे हिस्सा ले रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए दलीप ट्रॉफी काफी अहम है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है, ऐसे में युवा खिलाड़ियों की नजरें इस घरेलू टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को प्रभावित करने पर टिकी हुई हैं। 

इंडिया-डी ने बनाई बढ़त 
कप्तान श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल के तेज अर्धशतकों से इंडिया-डी ने शुक्रवार को दलीप ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन इंडिया-सी के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 202 रन की कर ली। भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे अय्यर ने 44 गेंद में 54 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और एक छक्का जड़ा था, जबकि पडिक्कल ने 70 गेंद में आठ चौके से 56 रन बनाए। स्टंप तक भारत डी ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 206 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल (नाबाद 11 रन) और हर्षित राणा क्रीज पर थे जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला था। बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार भारत सी के लिए दिन के स्टार रहे जिन्होंने 15 ओवर 30 रन देकर पांच विकेट झटके जिसमें पडिक्कल और रिकी भुई (44 रन) के विकेट शामिल थे।
विज्ञापन

अय्यर-पडिक्कल ने संभाली पारी 
अय्यर और पडिक्कल के बीच 126 रन की साझेदारी हुई जिससे इंडिया डी की पारी संभली। इंडिया सी ने सुबह चार विकेट पर 91 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी में 168 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा ने 33 रन देकर चार और अक्षर पटेल ने 46 रन देकर दो विकेट झटके। इंडिया सी के लिए अनुभवी बाबा इंद्रजीत 72 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि अभिषेक पोरेल ने 34 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें