फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज सीरीजः दूसरे टेस्ट में पलटवार कर इंग्लैंड की नजर

Wed, 04 Dec 2013 06:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती टेस्ट में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड रिटर्न एशेज सीरीज के दूसरे मैच में जोरदार पलटवार करना चाहेगा।
विज्ञापन


मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर गाबा टेस्ट में इंग्लैंड को 381 रनों से हराया था। इंग्लैंड की टीम जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से दूसरे एशेज टेस्ट में उतरेगी तो उसका लक्ष्य पांच मैचों की सीरीज में वापसी करना होगा।

इंग्लैंड ने इस साल के मध्य में ऑस्ट्रेलिया को घरेलू एशेज सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी थी और उसे लगातार चौथी बार इस प्रतिष्ठित सीरीज को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन ब्रिसबेन में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 381 रन से शानदार जीत हासिल की। इस टेस्ट खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट स्वदेश लौट चुके हैं। 2010-11 के एशेज दौरे में ट्रॉट ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन इस बार सीरीज बीच में ही छोड़कर वापस अपने देश लौट आए।

ट्रॉट की जगह जोई रुट या इयान बेल को मध्य क्रम में ऊपर भेजा जा सकता है। ट्रॉट की जगह जॉनी बैरस्ट्रो को मिल सकती है या फिर बेन स्टोक्स और गैरी बैलेंस में से किसी एक को अपना टेस्ट करियर शुरू करने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने जमकर स्लेजिंग की और इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क पर जुर्माना भी लगा।

एडिलेड टेस्ट की सभी टिकटें बिक चुकी हैं और स्थानीय दर्शक एक बार फिर इंग्लिश टीम को परेशान कर सकते हैं। हालांकि मेहमान टीम के कोच एंडी फ्लावर ने मेजबान टीम के कोच डेरेन लीमैन से स्लेजिंग को कम करने का प्रयास करने का सुझाव दिया था जिसे कंगारू कोच ने मानने से इनकार कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें