फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sean Williams: सीन विलियम्स ने कहा टी20 क्रिकेट को अलविदा, वनडे और टेस्ट में खेलना रखेंगे जारी

Sun, 12 May 2024 04:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सीन विलियम्स ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।  बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बांग्लादेश में हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
सीन विलियम्स - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सीन विलियम्स ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।  बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बांग्लादेश में हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद यह फैसला लिया है। बांग्लादेश ने शुरुआती चार मैचों में जीत दर्ज की जबकि आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे ने जीता। विलियम्स इस सीरीज के पहले और आखिरी मैच में खेलते नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वनडे और टेस्ट में खेलना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे के अधिकारी ने कहा, "उन्होंने (विलियम्स) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया और खेल के बाद अपने टीम के साथियों को अपने फैसले के बारे में सूचित किया।" विलियम्स ने जिम्बाब्वे के लिए 81 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 126.38 की स्ट्राइक रेट से 1691 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 48 विकेट भी हासिल किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें