बुमराह ने हसन महमूद को आउट करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 11 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट झटके। बुमराह ने घरेलू मैदान पर वापसी कर अपना दम दिखाया और बांग्लादेश की पारी को लड़खड़ा दिया। बुमराह ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने मुशफिकुर रहीम, हसन महमूद और तस्कीन अहमद के विकेट झटके।