फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का शिकार हुआ यह क्रिकेटर, टेस्ट निकला पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Sat, 21 Mar 2020 06:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माजिद हक - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तानी मूल के स्कॉटलैंड के पूर्व गेंदबाज माजिद हक का वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया है कि वो ग्लास्गो के रॉयल एलेक्सड्रा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं और रिकवर कर रहे हैं।  

विज्ञापन


37 वर्षिय माजिद ने ट्वीट कर कहा, 'मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। पैस्ले में आरएएच के हॉस्पिटल स्टाफ मेरे साथ काफी रहे और जिन्होंने भी मुझे मैसेज भेजे उन्हें शुक्रिया। उम्मीद है मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा।'
 

दुनियाभर में इस खतरनाक वायरस से कोहराम मचा हुआ है। इस महामारी की वजह से 10,000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दो लाख 45 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे है। वहीं, स्कॉटलैंड में गुरुवार नौ बजे तक कोरोना वायरस के 266 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि माजिद हक ने 2006 से 2015 तक स्कॉटलैंड के लिए खेले हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए 54 वन-डे और 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। शायद यह अभी तक यह पहला मामला है जब कोई क्रिकेटर का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें