फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: सरफराज और कोहली ने रोहित को डीआरएस लेने के लिए मनाया, फिर आउट हुए यंग; देखें वीडियो

Thu, 24 Oct 2024 03:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

सरफराज ने कप्तान से डीआरएस लेने की अपील की। तुरंत ही विराट कोहली वहां पहुंचे और उन्होंने सरफराज के डीआरएस की अपील करने का समर्थन किया। फिर रोहित ने डीआरएस लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक दिलचस्प वाक्या देखने मिला। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विल यंग विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमाकर आउट हुए। जब इसकी अपील हुई तो अंपायर ने नॉटआउट दिया। सरफराज हालांकि, पहले अश्विन की ओर गए और उनसे अपील करने के लिए कहा। फिर उन्होंने पंत से पूछा, लेकिन यह दोनों ही खिलाड़ी अपील से संतुष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन

इसके बाद रोहित खिलाड़ियों के साथ इस मामले में बात करने आए और उस वक्त भी सरफराज ने कप्तान से डीआरएस लेने की अपील की। तुरंत ही विराट कोहली वहां पहुंचे और उन्होंने सरफराज के डीआरएस की अपील करने का समर्थन किया। फिर रोहित ने डीआरएस लेने का निर्णय लिया। जब तीसरे अंपायर ने रिप्ले देखा तो उसमें दिखाई दिया कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर पंत के हाथों में गई थी। इस तरह भारत का रिव्यू लेना सफल रहा और यंग को आउट दिया गया। 

विज्ञापन

सरफराज के इस तरह कप्तान को डीआरएस के लिए मनाने पर कमेंट्री कर रहे साइमन डुल काफी प्रभावित हुए और सरफराज की प्रशंसा की। डुल ने कहा, सरफराज और कोहली काफी आश्वस्त थे कि यंग आउट हैं। सरफराज ने जिस तरह अपील के लिए कोशिश की, वो तारीफ के लायक है। 

वाशिंगटन के दम पर न्यूजीलैंड की पारी सिमटी
न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। पहले टेस्ट के लिए स्क्वॉड में नहीं चुने गए वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे स्क्वॉड के लिए अचानक टीम में बुलाया गया और उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। कुलदीप यादव की जगह उन्हें शामिल किया गया और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सुंदर ने सही साबित करते हुए सात विकेट झटके हैं। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके। इनमें पांच खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। एक एल्बीडब्ल्यू और एक कैच आउट रहा। बाकी के तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें